फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siwan's Arun Kumar selected in Senior Para Khelo India

Kaithal News: सीनियर पैरा खेलो इंडिया में सीवन के अरुण कुमार का चयन

Sat, 02 Dec 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Siwan's Arun Kumar selected in Senior Para Khelo India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहली सीनियर पैरा खेलो इंडिया में सीवन के अरुण कुमार का लंबी कूद में चयन हुआ है। पैरा खेलो इंडिया प्रतियोगिता पहली बार इस स्पर्धा में शामिल हुई है। इसका आयोजन 10 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में होगाा। अरुण अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वहीं नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता दो से आठ दिसंबर तक पंचकूला में आयोजित होगी।

अरुण कुमार ने बताया कि उसका चयन वर्ष फरवरी 2023 पुणे में हुई ऑल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और बीते तीन वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अब उसका लक्ष्य पैरा खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लाने का है। उन्होंने बताया कि उसने करीब चार साल पहले लंबी कूद के लिए अभ्यास शुरू किया और चार साल की मेहनत के बाद ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इतने कम समय में कई पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि वह बीते वर्ष कर्नाटक में हुई नेशनल पैरा चैंपियनशिप में जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


अरुण कुमार ने इस जीत का श्रेय अपने कोच सूरज जैलदार व उनके परिवार को दिया है क्योंकि वह उनकी प्रेरणा से काफी लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। अरुण ने बताया कि वह वर्ष 2018 में फरीदाबाद में, वर्ष 2019 में भी फरीदाबाद और वर्ष 2021 में गुरुग्राम व 2022 में भिवानी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed