फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SIT will investigate the question paper leak case

एसआईटी करेगी प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the question paper leak case
सिपाही पद की परीक्षा के लिए लीक हुए प्रश्न पत्र के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। डीएसपी विवेक चौधरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। जो दो टीमें बनाकर आगे मामले की जांच करेगी। रविवार को इस मामले में कैथल पुलिस ने फरीदाबाद, जींद, फतेहाबाद, हिसार सहित कई अन्य जिलों से भी गिरोह के तार जुड़े होने की जानकारी मिलने पर छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आंसर-की पकड़े जाने के बाद पता चला है कि प्रश्न पत्र लीक गिरोह के सदस्य, जो कैथल में पकड़े गए हैं, वह सबसे निचली कड़ी है। प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ, आगे कैसे वितरित किया गया। किस-किस जिले में लोगों को यह दिया गया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में सीआईए-1 प्रभारी अमित कुमार, सीआईए-2 प्रभारी भूप सिंह सहित दो अन्य कर्मचारी इस एसआईटी में शामिल किए गए हैं। दोनों ही सीआईए की टीमें अलग-अलग जगह छापामारी करते हुए डीएसपी को रिपोर्ट करेंगी और एसआईटी आगे पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

पूछने पर एसपी ने बताया कि कैथल में जो युवक पकड़े गए हैं, वह अंतिम कड़ी है। इससे ऊपर कई स्तर पर लोगों के जुड़े होने की संभावना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उस एजेंसी स्तर पर भी प्रश्न पत्र लीक होने की संभावनाएं हैं, जहां प्रश्न पत्र बना है तो उन्होंने कहा कि संभावनाएं हैं। कहीं न कहीं तो लापरवाही हुई है। तभी प्रश्न पत्र लीक हुआ है। चूंकि परीक्षा केंद्रों पर तो प्रश्न पत्र बाद में पहुंचे हैं और इन युवकों के पास एक दिन पहले ही आंसर-की है तो किसी भी तरह की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही कई अन्य शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed