फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sirsal's daughter died in Sydney, she had gone to Australia for studies.

Kaithal News: सिडनी में सिरसल की बेटी की मौत पढ़ाई के लिए गई थी ऑस्ट्रेलिया

Thu, 18 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sirsal's daughter died in Sydney, she had gone to Australia for studies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सिरसल गांव की 19 वर्षीय लड़की वैशाली शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अचानक मौत हो गई। पता चला है कि वैशाली के दिमाग की नस फटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई।

वैशाली तीन महीने पहले ही गांव सिरसल से सिडनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने पहुंची थी। उसके पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि बेटी विदेश में पढ़ाई करने का सपना लंबे समय से देख रही थी। परिवार ने करीब साढ़े 20 लाख रुपये कर्ज लेकर उसे पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा था। वैशाली बीकॉम के पहले वर्ष की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कर चुकी थी और दूसरे वर्ष का दाखिला सिडनी के एक कॉलेज में लिया था।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, बेटी की अचानक मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अब बेटी के शव को भारत लाने में 65 हजार डॉलर (करीब 58.77 लाख रुपये) का खर्च आएगा, जिसे वह किसी भी तरह वहन नहीं कर सकते। परिवार ने सरकार और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि वैशाली के परिवार में उसकी दो छोटी बहनें भी हैं- एक 11 साल की, जो छठी कक्षा में पढ़ती है, जबकि दूसरी 9 साल की है और चौथी कक्षा में पढ़ रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। तीन एकड़ जमीन पर खेती करके ही घर का खर्च चलता है। माता मीना देवी गृहिणी हैं। प्रीतम सिंह ने बताया कि वे उम्मीद कर रहे थे कि बेटी पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।


अंतिम बातचीत में कहा था सब ठीक है ः पिता

पिता के मुताबिक, अंतिम बार जब उन्होंने वैशाली से बात की थी, तब वह बिल्कुल ठीक थी और पढ़ाई को लेकर सकारात्मक बातें कर रही थी। उसने आश्वस्त किया था कि सब ठीक है और चिंता की बात नहीं है पर अगले ही दिन मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव को शोक में डुबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed