फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sir Chhotu Ram worked for the upliftment of the entire society: Wazir

सर्वसमाज के उत्थान को सर छोटू राम ने किया काम : वजीर

Mon, 25 Nov 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Nov 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Sir Chhotu Ram worked for the upliftment of the entire society: Wazir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट शिक्षण संस्थान में रविवार को दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में जाट हाई स्कूल सोसायटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल, सदस्य सतवीर सिंह, जसमेर पूनिया ने शिरकत की। वजीर सिंह ने कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम ने सर्व समाज के लिए काम किया। उनकी ओर से दी गई शिक्षाओं पर आज चलने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि फंड रचने वाले पाखंडियों से दूर रहना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग हमें अंधविश्वास में डालकर हमारा आर्थिक शोषण करते हैं। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए। जो लोग स्वयं का भविष्य नहीं जानते तो वह दूसरों का भविष्य कैसे बता सकते हैं। सर छोटू राम ने सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। जिस कारण उन्हें सर्व समाज श्रद्धा पूर्वक याद करता है।
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि सर छोटू राम ने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने को लेकर कार्य किया। दिन बंधू ने हमेशा दबे कुचले एवं कमजोर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दीन बंधु सर ने किसानों की भलाई के लिए अनेक कार्य किये। उन्होंने किसानों व दबे कुचले वर्ग के लोगों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए कानून बनवाए। उन्होंने किसानों को जागरूक किया ताकि किसानों को आर्थिक लूट से बचाया जा सके। हरियाणा का किसान अब तर्कशील बन चुका है और किसी की सुनी सुनाई बातों में नहीं आता बल्कि हर बात को तर्क की कसौटी पर परख कर ही मानता है।

इस अवसर पर छात्रा पायल को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। पायल ने दुबई में हुई एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीत पर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पायल ने बताया कि इतनी बड़ी जीत सभी के सहयोग से हुई है। इसमें सभी स्कूल अध्यापकों एवं प्रबंधक कमेटी का विशेष तौर पर सहयोग मिला। जब तक समाज आपके साथ है, तब तक आपको सफल होने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती।


इस अवसर पर जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लो, जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुबे सिंह मलिक ने भी दीनबंधू सर छोटू को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed