फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Silver medalist Harsh honored

Kaithal News: रजत पदक विजेता हर्ष सम्मानित

Thu, 21 Nov 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Silver medalist Harsh honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल छात्र हर्ष बांगर ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलबि्ध पर उन्हें कॉलेज में सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता के 79 किलोभार वर्ग में महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष बांगर ने रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी हर्ष अंडर 19 ओपन राज्य स्तरीय और यूथ राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य ने महाविद्यालय में पहुंचने पर हर्ष बांगर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर्ष बांगर अत्यंत प्रतिभा संपन्न, अनुशासित एवं मेहनती विद्यार्थी हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हर्ष बांगर की यह उपलब्धि गर्व की बात है। प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह पूर्व विधायक ने भी हर्ष बांगर के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed