फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sikh leaders outraged over Sajjan Kumar

Kaithal News: सज्जन कुमार को लेकर भड़के सिख नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sikh leaders outraged over Sajjan Kumar
कांग्रेस के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाते हुए सिख समाज के लोग। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। सिख आगु जरनैल सिंह जैली, डॉ. साहब सिंह संधू, जसविंद्र सिंह अगौंध, लखविंद्र सिंह मान, बलदेव सिंह विर्क ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1984 सिख कत्लेआम के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को अपना आदर्श बताकर कांग्रेस नेताओं ने सिखों के जख्मों को एक बार फिर से कुरेदा है। उन्होंने कहा कि रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का सज्जन कुमार को अपना रोल माडल बताना व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का सज्जन कुमार को अपना पक्का दोस्त कहना साबित करता है कि सिख कत्लेआम को कांग्रेस आज भी सही मानती है। सिख नेताओं ने भाजपा पर भी सज्जन कुमार की मौत पर राजनीति करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सहानुभूति का ढोंग कर कुछ भाजपा सांसद सज्जन कुमार की तेहरवीं में पहुंचे थे उससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। इस मौके पर पूर्व विधायक बूटा सिंह, बलकार बल्लू, भूपेंद्र जैलदार, ज्ञान सिंह चीका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed