{"_id":"68d6e9131e3a36c9ef0e6d0d","slug":"signature-campaign-for-sewerage-line-intensifies-kaithal-news-c-18-1-knl1004-747557-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवरेज लाइन के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवरेज लाइन के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज
Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शहर के वार्ड 13 में पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज हो गया है। वार्डवासियों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली धीमी और असंगठित है, जिसके कारण उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। वार्ड निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि, जयवीर सिंह, पवन बैरागी, मुकेश, सुखदेव सिंह, गुरनाम, विष्णु, ललीत, सौरभ ने बताया कि कुछ गलियों में पेयजल और सीवर लाइन की पूरी तरह से व्यवस्था नहीं है। उन्होंने विभाग से विशेष अभियान चलाकर सुविधाओं का ढांचा मजबूत करने की मांग की। संवाद
