{"_id":"611bf20c8ebc3e42d04cc983","slug":"si-sunita-became-female-station-in-charge-kaithal-news-knl80206542","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई सुनीता बनीं महिला थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई सुनीता बनीं महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
पुलिस विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों में सोमवार देर शाम फेरबदल किया गया है। अधिकतर थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी राजफूल को सिटी थाना का सहायक एसएचओ लगाया है तो महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नन्ही देवी की जगह सब इंस्पेक्टर सुनीता सैनी को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र को सिटी थाना प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिटी थाना एसएचओ शिव कुमार को गुहला थाना प्रभारी लगाया गया है।
सिटी थाना से सहायक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बीरभान को सदर थाना प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, इंस्पेक्टर विकास को पुलिस लाइन कैथल में नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर राजेश को समन स्टाफ कैथल से साइबर क्राइम में नियुक्त किया है। लंबे समय से महिला थाना प्रभारी के तौर जिम्मेदारी संभाल रही नन्ही देवी को समन ब्रांच में लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर सुनीता सैनी को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार इंस्पेक्टर दर्शना देवी को वेलफेयर इंस्पेक्टर कैथल से सिक्योरिटी कोर्ट कैथल नियुक्त किया है। एसआई मनोज कुमार को सहायक एसएचओ सिविल लाइन से पीएस सिविल लाइन, एसआई दलबीर सिंह को एसपी रीडर से एसआईएस डीपीओ कैथल और एसआई जगदीश चंद्र को एसएचओ गुहला से एसडी रीडर नियुक्त किया है। एसआई बलराज को हरनौली पुलिस चौकी से सिक्योरिटी सेल डीपीओ, एसआई रणदीप को सिक्योरिटी सेल डीपीओ से पुलिस चौकी भागल, एएसआई रामफल को भागल से हरनौली पुलिस चौकी, एसआई सतीश को सीपीओ स्टाफ कैथल से पीओ स्टाफ कैथल, एसआई रमेश चंद्र को एसएचओ सिविल लाइन से पीएस पूंडरी, एएसआई राजकुमार को पूंडरी पुलिस थाना से सिटी पुलिस थाना व एचसी राममेहर को पुलिस लाइन कैथल से पीएस पूंडरी नियुक्त किया है।