फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shri Sai Rasoi Seva Samiti distributed potato *prasad*.

Kaithal News: श्री साईं रसोई सेवा समिति ने बांटा आलू प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Sai Rasoi Seva Samiti distributed potato *prasad*.
निर्जला एकादशी पर राहगीरों को आलू का प्रसाद बांटते समिति के सदस्य।
कैथल। निर्जला एकादशी के पावन व पुण्यदायी अवसर पर श्री साईं रसोई सेवा समिति की ओर से पार्क रोड स्थित बालाजी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए व्रत आलू प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साईं भक्तों और आमजन ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में साईं नाम की गूंज, भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। निर्जला एकादशी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक मानी जाती है। इस दिन दान-पुण्य, सेवा और भगवान के स्मरण का विशेष महत्व बताया गया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री साईं रसोई सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्रत आलू प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया। सुबह से ही समिति के सेवादार व्यवस्थाओं में जुट गए और पूरे श्रद्धाभाव से भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


समिति की प्रधान प्रिया ठकराल ने बताया कि साईं बाबा ने सदैव मानव सेवा को ही सच्ची ईश्वर सेवा बताया है। बाबा की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए समिति समय-समय पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सेवा करने का अवसर मिलना स्वयं साईं बाबा की असीम कृपा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति की उपप्रधान शालू कालड़ा, गीता कालड़ा, जोगिंद्र कालड़ा, अमित कालड़ा, ललित ठकराल, साईं मंदिर के पूर्व अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, जगदीश पंवार, रोबिन खुराना, रिंकू गाबा, दीपक सलूजा, राजेश गाबा, रमेश, जगन्नाथ मदान, सुनील गुलाटी तथा दीपक चौधरी सहित अनेक साईं भक्त एवं सेवादार उपस्थित रहे। सभी ने तन, मन और धन से सेवा में योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया।

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को आलू का प्रसाद बांटते समिति के सदस्य।

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को आलू का प्रसाद बांटते समिति के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed