{"_id":"66d259140d6f8b468b0e4037","slug":"showed-strength-in-boxing-judo-selected-in-state-level-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464239-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुक्केबाजी-जूडो में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चोयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुक्केबाजी-जूडो में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चोयन
Sat, 31 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पूंडरी जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में बाबा बिशनपुरी बाॅक्सिंग अकादमी भाना के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी में दम दिखाकर राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद में जगह सुनिश्चित की। उधर, जूडो में हजवाना की तन्नू, प्राची व प्रतिज्ञा का राज्य स्तरीय चयन हुआ है।
बाॅक्सिंग अकादमी के कोच देवेंद्र ढुल ने बताया कि पुरुष वर्ग में अंडर 14 में 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में घनश्याम भाना, 46-48 किलो भार वर्ग में विनय भाना, महिला वर्ग में अंडर 17 में 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी पाई, अंडर 19 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति करोड़ा, 52-54 किलोग्राम में नैंसी पाई, 57 किलोग्राम में महक पाई, 60 किलो में पायल पाई, 66 किलो में प्रिया पाई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता में भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता रोहतक में एक सितंबर से 17 सितंबर तक होगी। उन्होंने बताया कि उनके अकादमी की खिलाड़ी नैतिक बनवाला जूनियर एशियन चैंपियनशिप खेलने के लिए दुबई के आबूधाबी गई हुई है। इस मौक पर कोच दीपक, मदन सिंह, संरपच पाई नरेश ढुल, फौजी सोहन लाल, निर्मल फौजी, राकेश कुमार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
उधर, पूंडरी में जिला स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल हजवाना के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्याध्यापक सुरेंद्र सिंह व मनोज कुमार ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा तन्नु, प्राची, प्रतिज्ञा ने प्रथम स्थान किया। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों का चयन एक से तीन सितंबर को कैथल में होने वाली राज्य स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
साथ ही रितिका, संध्या, वंशिका, तमन्ना, सकीना व मन्नू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र रक्षित, अंकुश व गुरुचरण ने दूसरा स्थान और जतिन, विजेंद्र, साहिल व सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।