फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed skills in poster making competition

Kaithal News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Sat, 30 Dec 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Showed skills in poster making competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा और बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण होगा। ये बच्चे भविष्य में बड़े वैज्ञानिक बनेंगे। बच्चों की ओर से बनाए गए वर्किंग मॉडल को देखकर कहा कि यह अध्यापकों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर के मॉडल बनाए हैं।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि बच्चों की ओर से रोल मॉडल में दी गई प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। बच्चों ने प्रत्येक प्रस्तुति में एक विशेष संदेश दिया है, चाहे वह पर्यावरण रक्षा का हो या फिर स्वास्थ्य से संबंधित हो। प्रत्येक प्रस्तुति में बहुत अच्छा संदेश दिया है। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से बनाए पेंटिंग पर चर्चा करते कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में अनेक अनेक प्रकार की प्रतिभाएं उभर कर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यालय स्तर तक बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और अधिक से अधिक विद्यार्थी विज्ञान और गणित में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे तथा विषय की संबंध जागृत होगी।

जिला परियोजना सहायक कुशल कुमार ने बताया कि इस गतिविधि में सभी करो से 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बताया कि इस प्रदर्शनी में पांच थीम रखे गए थे। इसमें कृषि कम्युनिकेशन कंप्यूटेशनल थिंकिंग स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जीवन रखे गए थे कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में देवबन स्कूल से सावन, रामगढ़ पांडवा स्कूल से पंकज, कांगथली स्कूल से खुशी, देवबन स्कूल से भूपेंद्र सिंह, रामगढ़ पांडवा स्कूल से सिमरन, बीर बांगड़ा स्कूल से खुशबू विजेता बनी।


उन्होंेने बताया कि इसी प्रकार नौवीं से 12वीं में चीका स्कूल से स्नेहा, राजकीय कन्या स्कूल कैथल से निकिता, सीवन स्कूल से ज्योति, चंदाना स्कूल से कीर्ति, चीका स्कूल से अलीशा, कैथल चार नंबर राजकीय स्कूल से दीपिका, राजकीय विद्यालय पिलनी से तमन्ना, सीवन कन्या स्कूल से खुशी विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed