फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   showed off

सम्राट मिहिर भोज चौक के बोर्ड को लगाई आग, विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
showed off
showed off - फोटो : Kaithal
रविवार रात ढांड रोड बाईपास चौक पर लगे सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड को आग लगाने के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा से जुड़े युवाओं ने शहर में प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारी संख्या में युवा युवा सम्राट मिहिर भोज चौक से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। युवाओं की अगुवाई कर रहे महासभा के प्रधान अमित आर्य ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने सम्राट मिहिर भोज चौक पर लगाए गए बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां लगे बैनर व बोर्ड को जला दिया। चौक को तोड़ने की नीयत से असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि इस चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जो कैमरे खराब हो चुके हैं, उन्हें ठीक करवाया जाए। युवाओं ने एक सप्ताह तक इस मामले में कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि असामाजिक तत्वों को काबू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन पर मजबूर होंगे। युवाओं ने एसडीएम कमलप्रीत कौर को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर निर्मल, जसबीर सिंह, बलकार, गुरजंट, शिल्ला, अनिल, कुलदीप, विक्रम व अमित मौजूद थे।
विज्ञापन

एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। चौक पर सीसीटीवी कैमरे भी ठीक करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed