फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Show the path to self-employment to girl students, confidence will increase

Kaithal News: छात्राओं को दिखाई स्वरोजगार की राह, बढ़ेगा आत्मविश्वास

Tue, 26 Dec 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Show the path to self-employment to girl students, confidence will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल में चल रहे सात दिवसीय दिन-रात एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत ईश्वरीय वंदना से हुई। इसके बाद शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका रीना गिल ने खेलकूद की गतिविधि कराई। इस मौके पर उन्हें स्वरोजगार की राह भी दिखाई गई। समझाया गया कि  इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

खेलकूद की गतिविधियों में लंबी कूद, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी, खो-खो, प्रमुख रहे। साथ ही योगाभ्यास के विभिन्न तरीके भी बताए। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की एनएसएस सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार ने शिविर का दौरा किया और उन्होंने शिविर की छात्राओं के अनुशासन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


प्राध्यापिका प्रियंका बिन्दलिश ने भी अर्न व्हाइल लर्न योजना के प्रति छात्राओं को जागरूक कराया और कहा कि यह योजना उन्हें स्व-रोजगार की राह दिखाएगी। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने कहा कि इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पढऩे के साथ-साथ रोजगार करने का अवसर भी मिलेगा। जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि स्वावलंबन की दिशा भी निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि इस योजना के तहत छात्राएं अपने अध्ययन को पूरा करने के लिए प्रेरणा लें और अपने निजी कौशल के अनुसार अपने भविष्य को ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। तत्पश्चात होम साइंस विभाग की प्राध्यापिका ने होम नर्सिंग स्किल के अंतर्गत फ़ूड प्रिजर्वेशन और ब्लॉक पेंटिंग की एक्टिविटी कराई।


दोपहर के भोजन के पश्चात रीना गिल ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के खेलों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनएसएस इंचार्ज डॉ. हेमलता, रेनूबाला व प्राध्यापिका रीना गिल व दीपिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed