{"_id":"66ca5ef7c7e221661708d8c4","slug":"show-cause-notice-to-deo-dho-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459898-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीईओ, डीएचओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीईओ, डीएचओ को कारण बताओ नोटिस
Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती लघु सचिवालय स्थित सभागार में चुनाव के लिए लगाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीईओ व डीएचईओ नहीं पहुंचे थे। इस पर डीसी ने दोनों ही अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बैठक में डीसी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी नोडल अधिकारी चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करें। जिन अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न करने में अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, वे उसके अनुरूप समय रहते सारी तैयारी पूरी करें। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया का बारीकी से प्रशिक्षण लें, ताकि चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्वक संपन्न करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होनी चाहिए। जिले में बनाए गए ना नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिस भी अधिकारी को जो दायित्व मिला है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व गंभीरता से करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुरक्षा के सभी इंतजाम तय मापदंडों के अनुसार करना सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि इसी प्रकार स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। स्कूलों, कॉलेजों व अन्य स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। सभी संबंधित आरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें और इसकी रिपोर्ट भी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सी विजल पर आने वाली शिकायतों का निपटारा समयबद्ध होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खर्च की जाने वाली राशि का ब्योरा हर रोज दर्ज कराना होगा। चुनावी प्रक्रिया में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां रैंडेमाईजेशन प्रक्रिया से होगी। इस कार्य में जो भी इंतजाम होने हैं डीआईओ समय रहते उसे पूरा करें। आरटीए आवागमन के लिए गाड़ियों की उचित व्यवस्था करें। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया की निगरानी के लिए एमसीएमसी का गठन किया गया है, डीआईपीआरओ कार्यालय में मॉनिटरिंग रूम बनाया जाए और निरंतर प्रचार-प्रसार साधनों पर निगरानी रखी जाए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, एसडीएम अजय सिंह, कृष्ण कुमार एवं सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, आरटीए गिरिश कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, दिनेश कुमार, डीईटीसी सीमा बिडलान, डीडीए बाबू लाल, सीएमओ रेनू चावला, एलडीएम एसके नंदा, ईओ कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता प्रशांत, वरुण आदि मौजूद रहे।
यहां बनाए जाएंगे मतगणना केंद्र
सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र स्थापित होंगे। गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के कॉमन रूम में मतगणना केंद्र स्थापित किया जाएगा। कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए आरकेएसडी कॉलेज के हॉल तथा कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में मतगणना केंद्र बनाया जाएगा।