{"_id":"afd9267e3eb5fffffc4428e7db2fabaf","slug":"shops-allotment-draw-on-23-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेईस को निकलेगा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के नंबर का ड्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेईस को निकलेगा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के नंबर का ड्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जींद रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों को नंबर अनुसार अलॉटमेंट के लिए 23 जुलाई को हुडा सेक्टर 19 स्थित सामुदायिक केंद्र में ड्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान 389 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएंगी। हुडा के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। अलॉटमेंट के बाद मिलने वाले कब्जे के 17 महीनों के अंदर-अंदर दुकानदारों को शहर से अपनी दुकानों को शिफ्ट करना होगा।
हरियाणा अर्बन डवलेपमेंट अथॉरिटी द्वारा जींद रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया गया है। इसके लिए कुल 411 दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जानी हैं। विभाग के नियमानुसार दुकानदारों को पहले 10 प्रतिशत की राशि जमा करवानी थी। 411 में से 389 दुकानदारों ने दुकानों की तय की गई कीमत की 10 प्रतिशत राशि जमा करवा दी। इसके बाद अब इन दुकानदारों को दुकानें अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन
दो साइज की हैं दुकानें
विभाग के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में दो साइज की दुकानें हैं। इनमें छोटे साइज की दुकानों में 2.75 गुणा 8.25 मीटर कुल 22.687 वर्ग मीटर एरिया तथा दूसरे साइज में 63 वर्ग मीटर की दुकान है। प्रत्येक दुकान की कीमत 25 हजार 950 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से तय की गई है।
इसमें वे विभाग में 10 प्रतिशत की राशि पहले, इसके बाद 15 प्रतिशत राशि एवं इसके बाद की 75 प्रतिशत की राशि चार साल में छह माह की किश्त के अनुसार जमा करवानी होगी। 411 में से 389 दुकानदारों ने अपनी 10 प्रतिशत की राशि जमा करवाई है।
कम्यूनिटी सेंटर में होगी प्रक्रिया
हुडा में ट्रांसपोर्ट नगर का काम देख रहे प्रभारी बलबीर सिंह के अनुसार 23 जुलाई को हुडा सेक्टर 19 के कम्यूनिटी सेंटर में चार बजे ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों को नंबर अनुसार अलॉट करने के लिए ड्रा रखा गया है। हुडा के प्रशासक संजय जून भी भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा डीसी की ओर से भेजे गए प्रतिनिधि अधिकारी, हुडा प्रशासक कैथल नरहरि सिंह बांगड़, डीटीपी सहित हुडा के कार्यकारी अभियंता वाईपी मेहरा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।