{"_id":"66d0fb00747d9bf278034774","slug":"shopkeepers-common-people-upset-due-to-lack-of-clearance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-463611-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निकासी न होने से दुकानदार, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निकासी न होने से दुकानदार, आमजन परेशान
Fri, 30 Aug 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद/ढांड। असंध रोड पर सरकारी स्कूल के पास पानी निकासी न होने के कारण दुकानदार व आमजन को सड़क से खाली गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इस पर लोगों, स्कूली बच्चों ने नाराजगी जताई।
स्कूल की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, लेकिन सड़क किनारे नाला पूरी तरह बंद पड़ा है। पानी निकासी न होने के कारण दुकानदारों के साथ-साथ नगर के लोगों व वाहन चालकों को भी यह परेशानी उठानी पड़ रही है।
सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वे भी परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं, इसी सड़क पर खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है। यहां प्रतिदिन ब्लॉक के कई अध्यापक व अन्य स्टाफ कार्यक्रमों व शिविरों में शामिल होने के लिए आते हैं जिन्हें यहां से गुजरने में बहुत परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विजय कुमार, परीक्षित, गौरव, ओम प्रकाश, दीपक, रोहित विक्की व विजय ने मांग की है कि सडक़ पर संबंधित विभाग पानी निकासी की व्यवस्था करे।
उधर, ढांड सहित आसपास के गांवों में हुई बारिश व तेज हवाओं के चलते धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए है।
बलजीत सिंह, सुरेश कुमार, कमल, वेदप्रकाश, प्रवीण कुमार, ईश्वर ने बताया कि धान की फसल लगभग पकने के कगार पर है और इस समय बरसात व हवाएं फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। क्योंकि बरसात व हवाओं के कारण धान की फसल नीचे जमीन पर बिछ रही है।
धान के जमीन पर बिछ जाने से पैदावार में काफी गिरावट आएगी। किसानों का कहना है कि हम तो पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए है, रही सही कसर प्रकृति की मार ने पूरी कर दी है। उनका कहना है कि अगर मौसम इसी प्रकार से चलता रहा तो उन्हें आगे भी इसका काफी नुकसान होगा।