फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shooting Range

श्ाहर में बनेगी शूटिंग रेंज

Mon, 14 Dec 2015 11:33 PM IST
कैथल/अमर उजाला ब्यूराो
कैथल/अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


अब कैथल से भी कोई अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ या गगन नारंग बन सकेंगे। कैथल जिले में जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले शूटिंग रेंज बनाए जाने का फैसला लिया गया है। पुलिस लाइन कैथल में यह रेंज बनाई जा रही है। जो प्रदेश की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में से एक होगी।

जिले में अभी तक एक भी शूटिंग रेंज नहीं हैं। जिस कारण खिलाड़ियों को मायूस होना पड़ता है। निशानेबाजी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को मजबूरन दूसरे खेलों की ओर जाना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन कैथल में शूटिंग रेंज खोलने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में सरकारी स्तर पर खुलने वाली यह पहली शूटिंग रेंज होगी।
विज्ञापन


10 मीटर तक लगाया जा सकेगा निशाना
शूटिंग रेंज में टारगेट को दस मीटर की दूरी से निशाना लगाया जा सकेगा। इसमें दस मीटर एयर राइफल, दस मीटर एयर पिस्टल की सहायता से प्रेक्टिस की जा सकेगी। अभी इस रेंज के लिए एसोसिएशन ने 2 पिस्टल, 1 राइफल एवं 4 प्रेक्टिस राइफल खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा रेंज से
इस रेंज में न केवल प्रोफेशनल खिलाड़ियों को कोचिंग दी जाएगी, बल्कि इससे स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि स्कूलों के खिलाड़ियों को निशानेबाज में प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा सके। यहां विशेष कोच नियुक्त किए जाएंगे।

संचालन के लिए राइफल एसोसिएशन का गठन
शूटिंग रेंज के लिए डीसी केएम पांडुरंग की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय राइफल एसोसिएशन बनाई गई है। जिसमें अध्यक्ष डीसी केएम पांडुरंग, उपाध्यक्ष एसपी कृष्ण मुरारी एवं सदस्य सचिव एसएचओ महिला पुलिस लाइन निर्मला देवी के अलावा पांच गैर सरकारी सदस्यों में आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के निवर्तमान प्रधान सतीश बंसल, राजन सेठ, श्याम बहादुर खुरानिया, सुरेश कुमार एवं अनिल खुराना को बतौर शामिल किया गया है।

5 अत्याधुनिक टारगेट, इंटीरियर भी नायाब
पुलिस लाइन में इस शूटिंग रेंज को काफी भव्य ढंग से बनाया जा रहा है। जिसमें 5 टारगेट बनाए गए हैं। इतने टारगेट की शूटिंग रेंज अभी प्रदेश में दूसरी जगह कहीं पर नहीं है। इसके अलावा इसके इंटीरियर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसे पूरी रह से एयर कंडीशंड बनाए जाने पर विचार चल रहा है। फिलहाल शूटिंग रेंज को छोटे स्तर पर शुरू किया जा रहा है। लेकिन इसका विस्तार किए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसे राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबलों के आयोजन के लिए विकसित किया जाएगा।

एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं निशानेबाजी के खिलाड़ी
जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसी स्वयं निशानेबाजी में खिलाड़ी रह चुके हैं। वे नेशनल लेवल तक खेले हैं। इसके अलावा एसएचओ महिला थाना निर्मला देवी भी निशानेबाजी की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने राज्य स्तर तक इस खेल के मुकाबलों में भाग लिया है।

खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार, खिलाड़ी श्याम लाल, ऋतु, सहित अन्य ने कहा कि खेलों की ट्रेनिंग के लिए जितने भी संस्थान हों, उतने ही कम हैं। यह अच्छी बात है कि कैथल में शूटिंग रेंज खुल रही है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।


कैथल में नेशनल राइफल एसोसिएशन से संबद्ध शूटिंग रेंज खोली जा रही है। जिसमें खिलाड़ी निशानेबाजी की प्रेक्टिस कर सकेंगे। जिला ओलंपिक संघ के नियमानुसार इस रेंज का संचालन सरकारी स्तर पर किया जाएगा। शीघ्र ही इसका शुभारंभ होगा। प्रारंभिक तौर पर दो पिस्टल, एक राइफल सहित आवश्यक सामान खरीद लिया गया है। खिलाड़ियों को इससे काफी फायदा होगा। स्कूलों को इस रेंज से जोड़ा जाएगा।
 केएम पांडुरंग, डीसी एवं जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष,कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed