फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shoot out

मामूली कहासुनी के बाद युवक ने की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
shoot out
जिम में कहासुनी के बाद बुधवार सांय एक युवक ने पंजाबी तड़के होटल के बाहर एक युवक व उसके दोस्त पर तब तक फायरिंग की, जब तक उसकी गोलियां खत्म नहीं हुई। जिसमें एक युवक को पेट व बाजू में गोलियां व दूसरे युवक को छर्रे लगे हैं। दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मानस निवासी संदीप ने बताया कि वह पॉल्ट्री फार्म का काम करता है। वह हर रोज अंबाला रोड कैथल में एक जिम में व्यायाम करने के लिए जाता है। जहां हरदीप उर्फ सोनु निवासी करोड़ा भी जिम करने के लिए आता है। वह बिना वजह जिम करने वाले लड़कों को परेशान करता रहता है। उसकी कई बार कहासुनी भी हुई। आरोप है कि वह अपने गांव वासी सुमित के साथ जिम कर रहे थे। इसी बीच उसकी हरदीप के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी व गाली गलौच हो गई। वहां मौजूद लड़कों ने उन्हें बीच-बचाव करके अलग करवा दिया। जिसके बाद हरदीप उन्हें धमकी देते हुए चला गया। इसके बाद वह अपने साथी सुमित, साहिल निवासी मानस, अमन निवासी माघोमाजरी के साथ पंजाबी तड़का होटल ढांढ रोड कैथल पर चले गए। जहां हरदीप फिर मिल गया और उन्हें गाली देने लगा। इसी बीच हरदीप ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। उसने हरदीप की बाजू पकड़ ली। जिस कारण गोली जमीन पर जा लगी। गोली चलते ही साहिल व अमन मौके से फरार हो गए। वह खुद भी हड़बड़ाहट में जमीन पर गिर गया। जिस कारण उसके सिर में चोट लगी। वह सुमित के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से निकलने लगे तो आरोपी हरदीप ने गाड़ी की खिड़की के अंदर हाथ डालकर उस पर फिर से गोली दाग दी। जो उसके पेट में लगी। इसके बाद वे दोनों फिर से गाड़ी से बाहर निकल आए। फिर से हरदीप ने उन दोनों पर दो-तीन फायर किए। जिनमें से उसकी बाजू पर लगा व सुमित को भी छर्रे लगे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक रेफर कर दिया। मौके से पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी हरदीप के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि घायल मानस निवासी संदीप व सुमित की शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दोनों पीजीआई में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed