फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sho transfer in kaithal

पहली बार सिटी थाना की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
sho transfer in kaithal
कैथल। जिले के अधिकतर पुलिस थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। पहली बार थाना शहर में महिला को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नन्हीं देवी जो इस समय महिला थाना प्रभारी का कार्यभार संभाले हुए थीं, उन्हें थाना शहर का जिम्मा दिया गया है। थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार को सीआईए-2 प्रभारी बनाया गया है। जबकि सीआईए-2 प्रभारी सत्यवान सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। एसपी शशांक सावन ने बताया कि इंस्पेक्टर मंजू रानी को पुलिस लाइन कैथल से महिला पुलिस थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह को सीवन से राजौंद, एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को सिक्टयोरिटी ड्यूटी कोर्ट काम्पलेक्स कैथल, इंचार्ज कोर्ट काम्पलेक्स सिक्योरिटी ड्यूटी राजेश कुमार को एसएचओ ढांड, एसएचओ चीका इंस्पेक्टर दलबीर सिंह को पुलिस लाइन कैथल, सब इंस्पेक्टर शिव कुमार को ढांड से सीवन थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर चंद्रभान को थाना सिटी से एसएचओ चीका, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को एसएचओ तितरम से एसएचओ गुहला, एसआई राज कुमार को एडीशनल एसएचओ तितरम से एसएचओ तितरम, एसआई रामकुमार को एसएचओ गुहला से एडीशनल एसएचओ थाना शहर कैथल, ईएसआई भागीरथ को सीवन से पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी, ईएसआई ओमप्रकाश को पूंडरी से एडीशनल एसएचओ सीवन, ईएसआई रणजीत सिंह को पुलिस लाइन कैथल से एंटी नार्काेटिक सैल में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed