फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivani stood first in Physics, Lovepreet second

Kaithal News: भौतिक विज्ञान में शिवानी रहीं प्रथम, लवप्रीत द्वितीय

Wed, 29 Apr 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shivani stood first in Physics, Lovepreet second
परीक्षा परिणाम में उच्च स्थान पाने वाली छात्राओं के साथ प्रबंधन। कालेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी तृतीय सेमेस्टर (भौतिक विज्ञान) के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की शिवानी ने 10.0 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लवप्रीत ने 9.58 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। जानवी ने 9.50 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त किए। 9 से 10 एसजीपीए के बीच 16 छात्राएं और 8 से 9 एसजीपीए के बीच 17 छात्राएं शामिल रहीं, जो महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन व प्राध्यापकों ने दी बधाई : महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग में प्रो. शिल्पा, प्रो. मीना, प्रो. खुशबू, प्रो. स्नेहा और प्रो. मेघा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed