फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiv Shakti Dham: This time also a Kanwar Seva camp will be organized

Kaithal News: शिव शक्ति धाम ः इस बार भी लगेगा कांवड़ सेवा शिविर

Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shiv Shakti Dham: This time also a Kanwar Seva camp will be organized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिव शक्ति धाम ट्रस्ट पिछले 13 वर्षों से कांवड़ियों की सेवा के लिए भक्ति भाव से शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस परंपरा को निभाते हुए ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष भी शुक्रवार से एक सप्ताह तक शिव शक्ति धाम मंदिर, ढांड रोड पर शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में कांवड़ियों के ठहरने, स्नान, भोजन, पेयजल व चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। विशेष बात यह है कि यह भंडारा 24 घंटे लगातार संचालित रहेगा, जिससे किसी भी समय आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


मंदिर और ट्रस्ट की स्थापना ः शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के संस्थापक पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2010 में और मंदिर की स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी। अगले ही वर्ष यानी 2012 से कांवड़ सेवा भंडारे की शुरुआत की गई, जो तब से निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने स्पष्ट किया कि भंडारे के आयोजन में किसी से भी नगद दान नहीं लिया जाता। यह सेवा कार्य ट्रस्ट सदस्यों के सामूहिक सहयोग से ही संचालित होता है। हालांकि कोई दानी सज्जन यदि भंडारे में सामग्री का योगदान देना चाहें, तो उसे सादर स्वीकार किया जाता है।


सेवा में समर्पित ये सदस्य ः इस पुण्य कार्य में अशोक गोयल, जोरा सिंह, कृष्ण देबवन, राजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता, शाम सिंह, निर्मल सिंह, सुरेश धर्रा और सीताराम गुलाटी जैसे समर्पित सदस्य प्रतिवर्ष सक्रिय सहयोग करते हैं।

शिव शक्ति धाम ट्रस्ट का यह सेवा भाव न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा देता है, बल्कि सामाजिक एकता और धार्मिक समर्पण का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed