फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shipped in the name of sending to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर भेज दिया थाईलेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shipped in the name of sending to Canada
कैथल। सीवन के एक डेरा निवासी एक व्यक्ति को परिवार सहित कनाडा भेजने की बात कहकर एक आरोपी ने थाईलैंड में भगवान भरोसे छोड़ दिया। वहां से कोई मदद न मिलने पर भुक्तभोगी को पत्नी और दो बच्चों सहित वापस लौटना पड़ा। वापस आने पर भी आरोपी द्वारा हड़पी गई 14 लाख 61 हजार रुपये की राशि वापस नहीं की गई और भुक्तभोगी को जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सीवन के डेरा नत्या सिंह वाला निवासी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुलविंद्र कौर और बेटे युवराज और हरनूर के साथ कनाडा जाना चाहता था। उसके पिता सूरत सिंह गांव जड़ौला निवासी सुरजीत सिंह के संपर्क में आए। उसने उन्हें गांव म्यौली निवासी राजेश कुमार से मिलवाया। राजेश कुमार ने उसे, उसकी पत्नी और दोनों बेटों को कनाडा का वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया। सबसे पहले उसने तीन लाख रुपये कागजात तैयार करवाने के लिए मांगे। साथ ही कुल खर्च 22 लाख रुपये बताया। 10 नवंबर 2017 को उसने परिवार के सदस्यों के सामने तीन लाख रुपये की राशि दी। इसके बाद दो लाख रुपये नकद और एक लाख 11 हजार के चेक दिए। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि उन्हें थाईलैंड से होकर कनाडा जाना पड़ेगा। उनकी फ्लाइट भी दिल्ली के बजाय जयपुर से होगी। इसके बाद आरोपी ने वीजा आने की बात कहकर 1.70 लाख रुपये और ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें जयपुर से थाईलैंड भेज दिया। जहां उनके रहने न खाने का प्रबंध था। पता करने पर आरोपी ने फोन बंद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने उससे संपर्क किया तो उसने तीन लाख रुपये की मांग की जो उसे मजबूरन देने पड़े। इसके बाद भी आरोपी ने कोई प्रबंध नहीं किया। मजबूरन उसके पिता ने 80 हजार रुपये का प्रबंध कर उन्हें वापस बुलाया। आरोपी ने उनसे कुल 14 लाख 61 हजार रुपये की राशि ऐंठ ली। वापस लौटने पर कई बार पंचायतें हुईं। उसने रुपये लौटाने की बात कही लेकिन रुपये नहीं लौटाए और बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed