फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiksha Bharti School tops in district level competition

Kaithal News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Bharti School tops in district level competition
कलायत। जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग व निबंध लेखन में प्रथम स्थान हासिल किया। निदेशक जितेंद्र बिढाण ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में पेंटिंग, स्लोगन, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्किट और भाषण प्रतियोगिता शामिल थे। इस प्रतियोगिता में उनके स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा अंजलि ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और नौंवी कक्षा की छात्रा वंशु ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्य व उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर अमनदीप सिंह, मुकेश रानी, सुखबीर सजुमा, गुरदेव, वर्षा रानी, अन्नु, ललित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed