फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiksha Bharati students won 18 medals at the Taekwondo Championship.

Kaithal News: ताईक्वांडो चैंपियनशिप में शिक्षा भारती की छात्राओं ने जीते 18 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Bharati students won 18 medals at the Taekwondo Championship.
चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल की विजेता छात्राएं। विज्ञप्
कलायत। कैथल की नीलम यूनिवर्सिटी में आयोजित ओपन डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते। इसके साथ ही विद्यालय ने उपविजेता ट्रॉफी भी हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफलता के बाद विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों और खेल प्रशिक्षिका सुदेश का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के चेयरमैन कुलदीप सिंह बिढाण ने कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। विद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सुविधा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्राओं की मेहनत और खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस अवसर पर विद्यालय का शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ, खेल शिक्षक और छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्राओं ने जीते पदक
विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह बिढाण ने बताया कि पारुल, नयारा, तृष्णा, यशिका, गीत, हिमांशी और नव्या ने स्वर्ण पदक जीते। गुजारिश, साक्षी, गरिमा, जैस्मिन, निधि और परिद्धि ने रजत पदक हासिल किए। वहीं माही यादव, आरुषि और चाहत ने कांस्य पदक जीते।

चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल की विजेता छात्राएं। विज्ञप्

चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल की विजेता छात्राएं। विज्ञप्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed