{"_id":"69f10993b413e700a7019605","slug":"shalini-became-councilor-unopposed-in-ward-1-kaithal-news-c-18-1-knl1004-895650-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-1 में निर्विरोध पार्षद बनीं शालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-1 में निर्विरोध पार्षद बनीं शालिनी
Wed, 29 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर के वार्ड-11 में पार्षद पद के लिए शालिनी को मंगलवार को निर्विरोध पार्षद घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत इस वार्ड से केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था तब प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया गया।
वार्ड-11 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्ष 2022 में हुए नगर निकाय चुनाव में इस वार्ड से राजवीर वाल्मीकि पार्षद निर्वाचित हुए थे। हालांकि, कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। निर्वाचन विभाग ने उपचुनाव की घोषणा की थी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसी दिन अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाना प्रस्तावित था। 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए वार्ड से सिर्फ शालिनी का ही नामांकन दाखिल हुआ था। नामांकन पत्रों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी अन्य उम्मीदवार के न होने के कारण उन्हें निर्विरोध पार्षद घोषित किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार स्नेहा, नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।