Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shabby electric wires of the city will be replaced

Kaithal News: बदले जाएंगे शहर के जर्जर बिजली तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Shabby electric wires of the city will be replaced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद नायब सैनी ने जिला बिजली कमेटी की बैठक लेकर पिछले तीन माह में बिजली निगम में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कलायत व पूंडरी में में आठ करोड़ 35 लाख रुपये के विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही कैथल शहर में जर्जर बिजली के तार बदलने के लिए सर्वे करवाकर अनुमानित लागत के बारे में बताने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में सांसद के अलावा बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सांसद को निगम अधिकारियों ने बताया कि पूंडरी में पांच करोड़ रुपये व कलायत में 2.35 करोड़ रुपये तारों को बदलने, खंबे लगाने व बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर खर्च किए। सांसद ने बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत करने की इस योजना में हुए कार्यों की एक-एक कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैथल शहर में भी इसी तरह से पुराने हो चुके तार बदलने के लिए सर्वे कराया जाए। सर्वे जल्द पूरा कर उन्हें अनुमानित लागत की रिपोर्ट भेज, ताकि इसके लिए सरकार से धनराशि स्वीकृत कराई जा सके। बैठक में अधिकारियों ने अरनौली में बने बिजली घर, धौंस में बनने वाले बिजली घर व माजरी में बनने वाले बिजली घर के संबंध में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलों को बंद करना ठीक नहीं : नायब सैनी
कैथल। सांसद ने भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महान नेता जी सुभाष चंद्र बोस का महान योगदान रहा है। आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।
सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजली निगम संबंधी समस्याओं का समाधान किया है। हर तीन माह में यह बैठक ली जाएगी। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मिलों को बंद करना ठीक नहीं हैं। पंजाब के मुकाबले कम गन्ना कीमतों पर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी जो सिफारिश करेगी, उसी अनुसार गन्ना कीमतें बढ़ेंगी।

सरपंचों के विरोध पर सांसद ने कहा कि वे आभारी हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल कने करोड़ों रुपये ग्रामीण विकास के लिए जारी किए हैं। सरपंच अपने गांवों में टेंडर लगवाकर विकास कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश संधू, बलविंद्र सिंह, भीमसेन अग्रवाल, कपिल कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed