फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sex ratio is worrying in 10 villages of Kalayat

Kaithal News: कलायत के 10 गांवों में लिंगानुपात चिंताजनक

Tue, 01 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sex ratio is worrying in 10 villages of Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गिरते लिंगानुपात की समीक्षा और उसमें सुधार के लिए सोमवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जानकारी दी गई कि खंड के 10 गांवों में लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक है। इस बैठक का उद्देश्य प्रसव पूर्व लिंग जांच और भ्रूण हत्या जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना था।

डॉ. मित्तल ने बताया कि क्षेत्र के गांवों जैसे रामगढ़, दिलोवाली, हरिपुरा, प्योदा, दुब्बल, गुहणा, दीवाल, जुलानी खेड़ा, सजूमा और चंदाना में लिंगानुपात चिंताजनक स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात 900 से नीचे है, वहां के संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति का गहन अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। डॉ. मित्तल ने बताया कि सरकार लिंगानुपात को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। भ्रूण हत्या के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन सतर्कता बरतने की ज़रूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस दिशा में सुधार और तेज़ी से किया जा सकता है। इसके लिए गांव स्तर पर सरपंचों, पंचों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा वर्कर यह सुनिश्चित करें कि यदि कहीं भी प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण या भ्रूण हत्या की सूचना मिले, तो उसे तुरंत उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।


बैठक में डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. विवेक, डॉ. कपिल, डॉ. साहिल, डॉ. हिमांशु, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर निर्मला और सुमित्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार और देवी रानी, तथा ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed