फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage work started in Siwan, relief will be provided

Kaithal News: सीवन में सीवरेज कार्य का शुभारंभ, मिलेगी राहत

Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sewerage work started in Siwan, relief will be provided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में लंबे समय के बाद सीवरेज कार्य की शुरुआत वीरवार हुई। लोगों को जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। कार्य का निरीक्षण सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी शंकर गोयल ने अधिकारियों के साथ किया।

जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार विनोद सिंघल नेबताया कि अब शहर का संपूर्ण गंदा पानी आईपीएस (इंटर्मीडिएट पंपिंग स्टेशन) के माध्यम से ड्रेन में जा रहा है, जिससे नालियों में गंदगी और रुकावट की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इस व्यवस्था से न केवल शहर की सफाई बेहतर होगी, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान शंकर गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य सांसद नवीन जिंदल की जनसेवा भावना और कैथल क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से सीवन को यह सुविधा मिली है और 31 दिसंबर तक सीवरेज से संबंधित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर में स्वच्छता व्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ हो जाएगी। यह पहल न केवल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed