{"_id":"6697167dc9f74aae0805c0d9","slug":"sewerage-should-be-cleaned-in-ward-13-soon-adc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432314-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-13 में जल्द हो सीवरेज की सफाई ः एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-13 में जल्द हो सीवरेज की सफाई ः एडीसी
Wed, 17 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी सी. जया श्रद्धा ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 13 में सीवरेज की सफाई का कार्य जल्द किया जाए, ताकि गंदा पानी गलियों में न भरे। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस समस्या को गंभीरता से लें, ताकि वहां के बाशिंदों को समस्या न झेलनी पड़े।
उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी भी अपने क्षेत्र में आने वाले सीवरेज आदि की सफाई समयबद्ध करवाना सुनिश्चित करंे। मंगलवार को समाधान शिविर में वार्ड-13 में सीवरेज की सफाई की शिकायत की सुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिए। शिविर में 35 शिकायतें आई, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर के दौरान एसपी उपासना ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना। शिविर में नागरिक अनेक विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। मायापुरी कैथल निवासी बबीता परिवार पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए आई। जहां अधिकारियों ने उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। गांव बदराना निवासी राम जुवारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त न आने की शिकायत लेकर आया, जहां कृषि विभाग के कर्मचारियों ने उनकी केवाईसी अपडेट की और बताया कि जल्द ही उसकी किस्त आ जाएगी। वहीं कैथल निवासी चांदराम व गांव सेरधा निवासी शमशेर अविवाहित की पेंशन बनवाने आया। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोनों की पेंशन बन जाएगी। इसी प्रकार क्योड़क वासी सतपाल परिवार पहचान पत्र में अपनी आय कम करवाने के लिए समाधान शिविर में आया, जहां संबंधित अधिकारियों ने उससे शपथ लेकर रिक्वेस्ट मुख्यालय डाल दी। समाधान शिविर के दौरान डीआरओ चंद्रमोहन, कार्यकारी अभियंता रवि ऑबराय, डीएसपी उमेद सिंह, एडवोकेट शक्ति सौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुहला में 32 में से 31 निपटीं
गुहला-चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चीका कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर में एसडीएम कृष्ण कुमार ने शिकायतें सुनी। इसमें 32 शिकायतें आई, जिनमें 31 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। संवाद