फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage overflow on Hostel Road

Kaithal News: छात्रावास रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो

Tue, 30 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow on Hostel Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की छात्रावास रोड पर पिछले कई दिनों से सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहकर जमा हो रहा है, जिससे पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

स्थानीय निवासी आकाश, अमन, सोनी और हर्ष का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से रोजमर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर फिसलन के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि सड़क किनारे स्थित दुकानों पर आने-जाने वाले ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं। इसके अलावा बाइक और स्कूटर सवारों के लिए भी संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे आसपास का बाजार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कीचड़ और बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज लाइन की समय पर सफाई नहीं की जा रही है। पाइपलाइन से लगातार गंदा पानी बाहर निकल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा। इन दिनों धुंध का मौसम होने के कारण सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम हो जाती है।










सड़क पर बने गड्ढे और कीचड़ साफ दिखाई नहीं देते, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है तथा हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज लाइन की तुरंत सफाई कराई जाए। इसके साथ ही सड़क पर जमा कीचड़ और गंदे पानी को हटाकर मार्ग को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed