फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage manhole caps broken on the main roads of the city, drivers getting injured

शहर की मुख्य सड़कों पर सीवरेज मेनहोल के ढक्कन टूटे, वाहन चालक हो रहे चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sewerage manhole caps broken on the main roads of the city, drivers getting injured
Sewerage manhole caps broken on the main roads of the city, drivers getting injured - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर की मुख्य सड़कों पर बने सीवरेज के मेनहोलों के ढक्कन टूटे हुए हैं। कहीं पर ये ढक्कन सड़क से आधा फुट नीचे धंसे हुए हैं तो कहीं टूटकर टेढ़े बने हुए हैं। इसके चलते सड़कों पर दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। विभागीय अधिकारी इससे बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

करनाल रोड पर जाट कॉलेज के पास बने सीवरेज के मेनहोल का ढक्कन करीब 15 दिन से सड़क से करीब आधा फुट नीचे धंसा हुआ है। कई दोपहिया वाहन चालक इस जगह पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। करनाल रोड पर छोटू राम चौक से लेकर शुगर मिल तक बने सीवरेज मेनहोलों के ढक्कन टूटे हुए हैं। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड के सामने वाली गली में बने मैनहोल का ढक्कन टूटा होने से मेनहोल का गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। मैनहोल के पास सड़क पर गड्ढा बन गया है। सभी अधिकारी यहां से गुजरते हैं। किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जा पाया है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को आने जाने में हो रही है परेशानी
सुभाष नगर निवासी राजेंद्र का कहना है कि जींद रोड तक बने सीवरेज के कई मेनहोलों के ढक्कन टूट चुके हैं। कोई भी अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश के समय में ये हौल दिखाई नहीं देते है। दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन में धंसा हुआ है मैन होल का ढक्कन
राजौरी गार्डन कॉलोनी निवासी दीपक, प्रिंस, मोनू, दर्शना, रोशनी व सोनू का कहना है कि उनके यहां गली न.1 में बने सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन जमीन के अंदर धंसा है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गली में कॉलोनी छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं उनके गिरने का भय बना रहता है।

सीवरेज के मैनहोलों के ढक्कन एक दो दिन में लगा दिए जाएंगे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी कॉलोनी में मैनहोल टूटने की शिकायत है तो जन स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।
- कर्ण बहल एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed