{"_id":"68acc2678d306434ee0a484e","slug":"sewage-water-entered-kapil-tirth-of-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-723723-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत के कपिल तीर्थ में घुसा सीवेज का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत के कपिल तीर्थ में घुसा सीवेज का पानी
Tue, 26 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ मेंं सीवेज का गंदा पानी घुस रहा है। कपिल मुनि मंदिर पुजारी अनिरूद्ध गौतम ने इसे अधिकारियोंं की लापरवाही कहा। विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, रिटायर्ड शिक्षक कुलदीप भट्ट, पार्षद अमित बैद आदि ने भी नाराजगी जताई। उधर, गांव पिंजुपुरा में मकान की छत भरभरा कर गिर गई। घटना के समय बच्चों की मां पानी लेने गई थी।
उधर, चौशाला गांव में बीती रात हुई बारिश कई घरों के लिए बड़ा खतरा लेकर आई। गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में बीती रात हुई बारिश से यहां एक घर के अंदर छत गिर गई। जहां मौके पर मौजूद घर के लोग बाल बाल बच गए। आसपास के कई घरों में दरारें भी देखने को मिली हैं। कुछ घरों की छतों से पानी टपक रहा है तो कुछ घरों की छतें जुगाड के सहारे अटकी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निकासी ठीक से ना होने के कारण घरों में नमी की वजह से ये दरारें देखने को मिली हैं।