फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven youths from Kaithal among those deported from America

Kaithal News: अमेरिका से डिपोर्ट लोगों में कैथल से सात युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seven youths from Kaithal among those deported from America
कैथल। अमेरिका से डिपोर्ट प्रदेश के 33 युवाओं में सात कैथल के हैं। इसमें तीन गुहला खंड तो दो राजौंद और दो कलायत खंड के हैं। इनमें से कोई जमीन बेचकर तो कोई कर्ज लेकर अमेरिका गया था। सोमवार को आने वाले विमान में जिले के चार और युवकों के आने की उम्मीद है। पुलिस और जिला प्रशासन को इन युवकों की आधिकारिक सूची प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच करेगी और युवक की शिकायत पर केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन




शनिवार को ये युवक हुए डिपोर्ट

1. अंकित – नरवल (कलायत)
2. रमेश –खेड़ी लांबा (कलायत)
3. सुशील – मटौर (कलायत)
4. प्रिंस – काकौत (कैथल)

5. गुरनाम – रामनगर भूना (सीवन)

6. गुरप्रीत सिंह – अरनौली (चीका)

7. मनदीप सिंह – स्योंमाजरा (गुहला)
जमीन बेचकर गए थे अमेरिका



स्यू माजरा के 25 वर्षीय युवक मनदीप सिंह के परिवार के पास चार एकड़ जमीन थी। उसको अमेरिका भेजने के लिए जमीन बेची थी। मनदीप सिंह के अमेरिका से आने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान थे। दूसरा युवक गुरप्रीत सिंह अरनौली का है। वह दो बच्चों का पिता है। गुरप्रीत सिंह भी बेहतर भविष्य के लिए छह माह पहले डोंकी रूट से अमेरिका गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों से रुपये इकट्ठे कर उसको अमेरिका भेजा था। उसके वापस आने से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन



वर्जन

कैथल के एसपी राजेश कालिया ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से विदेश जाने के लिए एजेंटों की ओर से ठगा गया है और शिकायत करता है तो उन कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed