Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven pregnant buffaloes in Gyong miscarried due to the loud bangs of firecrackers during Diwali.

Kaithal News: दीपावली पर पटाखों के धमाकों से ग्योंग में सात गर्भवती भैंसों का गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven pregnant buffaloes in Gyong miscarried due to the loud bangs of firecrackers during Diwali.
कैथल। दीपावली पर आतिशबाजी का शोर गांव ग्योंग के पशुपालकों पर भारी पड़ गया। पटाखों के तेज धमाकों के बाद गांव में सात गर्भवती भैंसों का गर्भपात हो गया। गर्भ में पल रहे सभी कटड़े-कटड़ी की मौत हो गई। भैंसें दो से आठ महीने तक की गर्भवती थीं। इस घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। एक भैंस की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पशुपालक गुरुदेव सिंह, सुरेंद्र और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भैंसें कई महीनों से गर्भवती थीं। दीपावली की रात गांव में देर तक तेज आवाज वाले पटाखे और आतिशबाजी की गई। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि पशु घबरा गए। इसके बाद सात भैंसों का समय से पहले गर्भपात हो गया। पशुपालकों के अनुसार एक भैंस की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

--------
अपील के बावजूद नहीं रुके तेज आवाज वाले पटाखे
पशुपालकों ने बताया कि उन्होंने दीपावली से पहले ही ग्रामीणों से बड़े और तेज आवाज वाले पटाखे नहीं चलाने की अपील की थी। उन्हें आशंका थी कि धमाकों से गर्भवती पशुओं को नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद आतिशबाजी जारी रही। अब घटना के बाद पशुपालक सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पशुपालकों ने मांग की कि पटाखों की आवाज की तीव्रता के लिए ध्वनि मानक निर्धारित किए जाएं। यदि आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है तो कम से कम तेज धमाके करने वाले पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि त्योहार की खुशियां मनाते समय बेजुबान पशुओं और अन्य जीवों की परेशानी को भी ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक बोले- तेज आवाज से गर्भ में पल रहे बच्चों की धड़कन हो सकती है प्रभावित
गांव में पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि गांव में सात पशुओं को नुकसान होने की जानकारी मिली है। तेज आवाज और बड़े पटाखों के धमाकों से गर्भवती पशुओं पर तनाव का असर पड़ सकता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चों की धड़कन प्रभावित होने और समय से पहले गर्भपात का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं को तेज आवाज वाले वातावरण से दूर रखना चाहिए। बड़े धमाके करने वाले पटाखों पर रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed