{"_id":"67d5d3739d43f954ca01a599","slug":"seven-injured-in-the-fight-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602636-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट में सात घायल
Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में फाग पर हुई मारपीट की तीन घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। पहले मामले में कैथल गेट पूंडरी के हर्ष ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 मार्च को वह अपने दोस्त मनीष, मनीजीत, राजपाल व दो अन्य के साथ बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान वहां पर मनीष उर्फ पोला, महेश उर्फ मेशी, विक्रम उर्फ बिम्मा, सागर, निशांत, गौरव, रजत बनिया व दिपांशु निवासी फतेहपुर अपने तीन से चार अन्य साथियों के साथ डंडे, गंडासियों व तलवार से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया।
बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के दूसरे मामले में खेड़ी रायवाली के रिंकू ने आरोप लगाया है कि 12 मार्च को रंजिश को लेकर गांव में ही दो बाइकों पर आए संजु, शुभम , मंडवा उर्फ राजबीर, दीपू उर्फ दीपक निवासी खेड़ी रायवाली व दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, शहर के उद्योग नगर में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शक्ति नगर कैथल के सुनील निवासी सिविल लाइन में दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को सायं के समय जब वह उद्योग मार्ग से गुजर रहा था तो विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई हीरा पर सीमेंट की ब्लॉक से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।