कैथल। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए कैथल के सात बच्चों को चयन हुआ है। बता दें कि 15 से 20 अक्तूबर तक ग्रामीण डिस्ट्रीक्ट एसोसिएशन की ओर अंबाला में कराटे प्रतियोगिता हुई थी। इसमें कैथल से 16 बच्चों ने भाग लिया था। इसमें से सात बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना ली है। कैथल पहुंचने पर बच्चों का स्वागत समारोह किया गया। यह जानकारी मीनू कुमार ने दी। इस अवसर पर प्रधान सतीश पाटिल, टीम इंचार्ज दीपक कुमार, सचिव मीनू कुमार, सुरेंद्र, विक्की टांक, जमलूदीन खान व राजेंद्र शामिल रहे।
ये रहे परिणाम-
अंडर 16 में दीपकिरण ने 62 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर 8 में हिमानी ने 25 किलोभार वर्ग में स्वर्ण, 58 किलोभार वर्ग में नवीन ने स्वर्ण, 44 किलोभार वर्ग में संचित ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग अंडर 18 में 77 किलोभार वर्ग में करनदीप ने स्वर्ण, 60 किलोभार वर्ग में आकाश, 75 किलोभार वर्ग में मोहित ने स्वर्ण, 76 किलोभार में वर्ग पुनीत ने रजत, 60 किलोभार वर्ग में कार्तिक ने रजत 36 किलोभार वर्ग में पुष्कर ने रजत, 69 किलोभार में संजना ने रजत, 33 किलोभार वर्ग में पवन ने कांस्य, 45 किलोभार वर्ग में आर्यन ने कांस्य, 44 किलोभार वर्ग में सौरव ने कांस्य, 40 किलोभर वर्ग में दीपंाशु ने कांस्य व 44 किलोभार वर्ग में वंशिका ने रजत पदक हासिल किया।