फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations for paddy procurement at the Kalayat grain market are complete; the Vice-President stated that farmers would not be allowed to face any inconvenience.

Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में धान खरीद की तैयारियां पूरी, उपप्रधान बोले- किसानों को नहीं होने देंगे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Preparations for paddy procurement at the Kalayat grain market are complete; the Vice-President stated that farmers would not be allowed to face any inconvenience.
मंडी व्यापारी, मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक करते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : 1
कलायत। कलायत स्थित अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंडी व्यापारी, मार्केट कमेटी के अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपप्रधान ऋषिपाल कोलेखा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार कलायत अनाज मंडी में आगामी धान की फसल खरीद के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक व प्रबंधकीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व मंडी स्टाफ को खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रखने के निर्देश दिए। कोलेखा ने मंडी में आने वाले किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फसल खरीद सीजन के दौरान किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से विशेष अपील की कि वे अपनी धान की फसल को मंडी में लाने से पहले अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके ही लाएं, ताकि उन्हें मंडी में अपनी उपज का उचित और पूरा दाम बिना किसी देरी के मिल सके।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कलायत अनाज मंडी प्रधान रणदीप सहारण ने मंडी की वर्तमान स्थिति और विभिन्न बुनियादी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने मंडी में पेयजल, बिजली, सफाई, जल निकासी और शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा अधिकारियों के समक्ष रखा। मंडी प्रधान ने अधिकारियों से मांग की कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक और लिफ्टिंग की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवक बढ़ने पर किसी भी प्रकार का जाम या अव्यवस्था न फैले। इस पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मंडी एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम समय रहते दुरुस्त कर लिए जाएंगे और उठान (लिफ्टिंग) व बारदाने की प्रक्रिया को भी सुचारू रखा जाएगा। बैठक के अंत में सभी हितधारकों ने मिलकर आगामी धान खरीद सीजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने का संकल्प लिया।

मंडी व्यापारी, मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक करते हुए। विज्ञप्ति

मंडी व्यापारी, मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक करते हुए। विज्ञप्ति- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed