फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two buses to Sirsa and one on the Jind-Chandigarh route cancelled in the morning; passengers inconvenienced.

Kaithal News: सुबह के समय सिरसा की दो और जींद-चंडीगढ़ रूट की एक बस बंद, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two buses to Sirsa and one on the Jind-Chandigarh route cancelled in the morning; passengers inconvenienced.
बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : 1
कैथल। रोडवेज बसों की कमी का असर अब यात्रियों की नियमित सेवाओं पर पड़ने लगा है। कैथल डिपो से संचालित तीन बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सुबह 7:20 और 8:50 बजे सिरसा जाने वाली बसें और सुबह 7:38 बजे जींद-चंडीगढ़ जाने वाली सेवा शामिल है। बसों की उपलब्धता कम होने के कारण रोडवेज प्रबंधन ने इन सेवाओं को बंद किया है। यात्रियों ने बंद रूटों पर दोबारा बसें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कैथल डिपो में वर्तमान में करीब 150 बसें उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 120 बसें ही नियमित रूप से विभिन्न रूटों पर चल पा रही हैं। शेष बसों के संचालन में अलग-अलग कारणों से दिक्कत रहती है। नई बसों की संख्या पर्याप्त नहीं होने के कारण पुराने बेड़े पर ही यात्रियों की परिवहन जरूरतें पूरी करने का दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर रूटों की समयसारिणी पर पड़ रहा है। सुबह के समय बस सेवाएं बंद होने से सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना दूसरे शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन

सिरसा जाने वाली दोनों सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को दूसरे समय की बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं 7:38 बजे जींद-चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा बंद होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के सामने भी विकल्प सीमित हो गए हैं। यात्रियों ने विभाग से मांग की है कि बंद की गई तीनों सेवाओं को जल्द बहाल किया जाए ताकि सुबह के समय सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राजेश, रणदीप, मनजेंद्र और राजबीर ने बताया कि सुबह के समय बस सेवा सबसे जरूरी होती है। इस दौरान लोग काम और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों की ओर जाते हैं। निर्धारित समय की बस नहीं मिलने पर उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे अतिरिक्त खर्च के साथ समय भी अधिक लगता है।

वर्जन-
टीएम विपुल कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या अनुसार बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।

बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed