फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seva Sangh will organize mass marriage of seven

Kaithal News: सात को सामूहिक विवाह करवाएगा सेवा संघ

Tue, 02 Apr 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Seva Sangh will organize mass marriage of seven
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेवा संघ संस्था की ओर से सात अप्रैल को पंजाबी सेवा सदन में आयोजित होने वाले 16वें गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। यह जानकारी सेवा संघ के संस्थापक एवं प्रधान डॉ. शिव शंकर पाहवा ने दी।

वह सामूहिक विवाह समारोह के प्रबंधों के लिए ली गई बैठक में बोल रहे थे, उन्होंने बताया कि गांव भांबोली जिला यमुनानगर डेरा के बाबा समाज सेवी संत बाबा जसदीप सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे व हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे सरदार रमनीक सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, समाज सेवी डॉ. डीपी गुप्ता, कमल आहूजा व वरिष्ठ पत्रकार सतीश सेठ समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। बताया कि महंत हरीश शास्त्री, स्वामी राघव दास शास्त्री, महंत रमनपुरी, बाई सार शरणानंद तथा बाबा रजनीश शाह वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जरनैल सिंह, महासचिव अशोक भारती, उप प्रधान बीबी सतीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed