फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seva Sangh got the hands of girls of 12 families painted yellow

Kaithal News: सेवा संघ ने 12 परिवारों की कन्याओं के हाथ कराए पीले

Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seva Sangh got the hands of girls of 12 families painted yellow

विज्ञापन
कैथल। समाजसेवी संस्था सेवा संघ ने रविवार को पंजाबी सेवा सदन में 17वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 12 युगल एक-दूजे के हुए। समारोह में मुख्य अतिथि अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लीलाराम, पूर्व हैफेड चेयरमैन कैलाश भक्त, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, डॉ. डीपी गुप्ता रहे।

सेवा संघ की ओर से सामूहिक विवाह में कन्याओं को जेवर मंगलसूत्र , कपड़े, बर्तन, बिस्तर, कंबल, बैड, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी सहित घर बसाने के लिए 23 विभिन्न सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी कंवल आहूजा रहे। इसके अलावा महंत हरीश शास्त्री, महंत रमन पूरी, बाई सार शरणानंद और बाबा रजनीश शाह ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सेवा संघ के संस्थापक एंव प्रधान शिव शंकर पाहवा व महासचिव अशोक भारती ने बताया कि सेवा संघ की ओर से यह 17वां सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। ओर इस सामूहिक विवाह समारोह में अबतक 330 बेटियां खुशी खुशी अपना घर बसा चुकीं हैंं। उन्होंने कहा कि 1500 लोग नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed