{"_id":"680a8be85d7536987408e69c","slug":"session-judge-ritu-yk-bahl-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631725-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेशन जज रितु वाईके बहल सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेशन जज रितु वाईके बहल सम्मानित
Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में सेशन जज रितु वाईके बहल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रितु वाईके बहल का यहां से डायरेक्टर ज्यूडिशल अकादमी चंडीगढ़ में तबादला हो गया है। इसके अतिरिक्त डीएलएसए की सचिव रितु का भी प्रमोशन हो गया है। उन्हें एडीजे करनाल लगाया गया है। इस मौके पर कैथल में आए नए न्यायाधीश एडीजे मोहित अग्रवाल का भी स्वागत किया गया। मोहित अग्रवाल को यहां एनडीपीएस के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त किया गया है। सबसे पहले बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज वधवा, सह सचिव अमित रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया ने सभी जजों का स्वागत किया। संवाद