{"_id":"6966a1383c0c8043640d287b","slug":"sesame-seeds-peanuts-and-rewari-were-offered-in-the-fire-kaithal-news-c-18-1-knl1004-823605-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्नि में अर्पित की तिल, मूंगफली और रेवड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्नि में अर्पित की तिल, मूंगफली और रेवड़ी
Wed, 14 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। मंगलवार को तहसील परिसर गुहला में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वकीलों, लिपिकों, वसिका नवीसों और टाइपिस्टों ने भाग लिया। सबसे पहले अग्नि प्रज्वलित कर उसमें तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन सिंह ने कहा कि लोहड़ी शरद ऋतु की विदाई का प्रतीक है और इसके साथ सूर्य देवता व इंद्र देवता की पूजा भी जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि यह पर्व धीरे-धीरे सर्दी के कम होने का संकेत देता है। इस अवसर पर अधिवक्ता कमल चौधरी, लक्ष्मी नारायण, कृष्ण कुमार, चरण सिंह, जगबीर सिंह, गुरनाम सिंह, टाइपिस्ट संगठन के प्रधान खजान सिंह, रिंकू पठानिया, राजेंद्र सिंह, पार्षद राजेश ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
युवाओं ने डीजे की थाप पर जमकर मचाई धूम
राजौंद। मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाए जाने वाले लोहड़ी पर्व को कस्बा के लोगों ने धूमधाम से मनाया। युवाओं ने डी.जे की थाप पर जमकर धूम मचाई। हालांकि आधुनिकता के चलते अब बच्चों की टोलियां गली-गली घूमकर लोहड़ी मांगने के परंपरागत गीत नहीं गाती, और अब मोबाइल के जरिए एसएमएस से पर्व की शुभकामनाएं साझा की जाती हैं। बाजारों में मूंगफली, रेवड़ी और गजक खरीदकर उपहार के रूप में एक-दूसरे को भेंट देते रहे। संवाद