{"_id":"66e790ca0fe9f361920a80d4","slug":"separate-arrangements-for-immersion-without-putting-up-symbolic-boards-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121332-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांकेतिक बोर्ड लगाया न किए विसर्जन के अलग प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांकेतिक बोर्ड लगाया न किए विसर्जन के अलग प्रबंध
Mon, 16 Sep 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर में चतुर्दशी पर मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं का मुख्य विसर्जन किया जाएगाा। यहां पर गणपति विसर्जन के लिए उचित प्रबंध न होने से लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि नहर पर न कोई सांकेतिक बोर्ड लगाया और न ही विसर्जन के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। अव्यवस्था के कारण पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान नहर में युवक बह गया था।
गौरतलब है कि काकौत, प्यौदा व चंदाना गांव स्थित सिरसा ब्रांच के घाट पर श्रद्धालु धूमधाम से श्री गणपति की प्रतिमा का विसर्जन हर वर्ष करते हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से लगातार कैथल में गणेश विसर्जन के दौरान युवा पानी के तेज बहाव में नहर में बह जाते हैं। वर्ष 2023 तो एक सौरभ नाम का युवक पानी में बह गया था, जिसका तीन दिन बाद शव मिला था। प्रशासन ने बीते वर्ष हुई घटना से कोई सबक नहीं लिया है और अब तक भी नहर के घाट पर बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गणेश विसर्जन के लिए नहर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी लेकिन नहर पर बचाव के लिए प्रशासन व सिंचाई विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। नहर इस समय पूरे उफान पर है। ऐसे में खतरे की आशंका भी ज्यादा है। इस माह में सिरसा ब्रांच नहर में जिले के तीन युवा बह चुके हैं, जिनके शव बाद में मिले। ऐसे में अगर गणपति विसर्जन के दौरान कोई युवा नहर में बह जाता है तो इसका कौन जिम्मेदार होगा?
सिरसा ब्रांच नहर में रेलिंग न बुर्जी
सिरसा ब्रांच नहर में काकौत झाल से लेकर चंदाना तक न तो रेलिंग है और न ही बुर्जी है। यदि किसी का नहर के किनारे से पैर भी फिसलता तो रेलिंग न होने से सीधा पानी में बह सकता है। सोमवार को मूंदड़ी गांव में एक कार चालक युवक कार अनियंत्रित होने से नहर में बह गया और दो घंटे बाद उसका शव मिला। यदि नहर के घाट पर बुर्जी बनी होती तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि जिले में गणेश की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर अधिक भीड़ तो नहीं रहती है, लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से थाने की फोर्स को लगाया जाएगा और डायल 112 को भी तैनात किया जाएगा।, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।
गहरे पानी के अंदर जाकर न करें विसर्जन : राजू डोहर
जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने कहा कि गहरे पानी के अंदर जाकर प्रतिमा का विसर्जन न करें। कैथल के पास लगती नहर में तीन जगह हैं। पहले काकौत गांव के पास पुल पर, दूसरा प्यौदा रोड पर और तीसरा चंदाना गांव के पास है। तीनों जगहों पर पुलिस का पहरा हो और जो लोग विसर्जन करने के लिए जाएं उन लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे भी अपना ध्यान रखें और डीजे को नहर से पहले ही बंद करें। बच्चों को दूर रखें। कैथल शहर में 25 से अधिक जगहों पर श्री गणेश जी की प्रतिमा लगाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार को श्री गणेश प्रतिमा का पानी में विसर्जन करेंगे।