फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sent to jail for fraud in the name of reviewing hotel

Kaithal News: होटल का रिव्यू करने के नाम पर धोखाधड़ी में भेजा जेल

Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sent to jail for fraud in the name of reviewing hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होटल का रिव्यू करने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चमुंदरी राना वतन जिला पाली राजस्थान निवासी राहुल को रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने खाखुसर जिला बिकानेर राजस्थान निवासी रोहित व राहुल को 30 मार्च को गिरफ्तार किया था।

कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार सात फरवरी को उसके पास व्हाट्सएप पर संदेश आया कि अगर गूगल मैप पर होटल का रिव्यू करोगे तो आपको 50 रुपये प्रति रिव्यू मिलेंगे। उसने हां कह दिया। बाद में मैसेज करने वाले ने एक टेलीग्राम आईडी अकांक्षा के नाम से भेजी व एक लिंक उसे भेज दिया। उस पर क्लिक करते ही अकांक्षा नाम की आईडी खुल गई।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे ग्रुप में जोडक़र उसके पास अलग-अलग टास्क संबंधित संदेश भेजे और 17 टास्क पूरे करने के लिए कहा। बाद में आरोपी ने एक के बाद एक करके उसके खाते से कभी दो हजार तो कभी पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में आरोपी रोहित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था जबकि आरोपी राहुल का चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी राहुल के कब्जे से 1200 रुपये व एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया। आरोपी को जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed