फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   send email to sp for fir on school

गैर मान्यता स्कूल मामला: विभाग ने सात स्कूलों के खिलाफ एफआईआर करने के लिए एसपी को भेजा ई-मेल

Thu, 18 Jul 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
send email to sp for fir on school
जिला के 60 निजी स्कूलों की गैर मान्यता को लेकर जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई कर दी है। जिसमें विभाग ने उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनके खिलाफ बीईओ द्वारा स्कूलों की नेगेटिव रिपोर्ट दी गई है। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में गैर मान्यता वाले निजी स्कूलों में सात स्कूल शामिल है। जिसमें ब्लाक गुहला के चार व कैथल ब्लाक के तीन स्कूल शामिल हैं। केस दर्ज करवाने के लिए विभाग ने ई-मेल के माध्यम से एसपी विरेंद्र विज को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

एसपी द्वारा ई-मेल स्वीकार करने के बाद इन स्कूलों पर स्कूल नियमावली 2003 का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में तीन दिनों से विभाग की अलग-अलग टीमें जिले के विभिन्न गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का निरीक्षण कर रही थी। टीम ने निरीक्षण करने के बाद अंतिम रिपोर्ट अधिकारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा पहले चेतावनी देने के बाद अधिकतर स्कूलों ने शपथ पत्र देकर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था। वे स्कूल बंद भी हो चुके हैं। इन सात स्कूलों ने ना तो शपथ पत्र दिया और न ही स्कूल को बंद किया। ऐसे में इन स्कूलों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के खिलाफ दर्ज होगा केस
विभाग से मिली जानकारी के तहत कैथल ब्लाक में सरस्वती मिडिल स्कूल दयोरा, आर्याव्रत शिक्षा बाल सदन स्कूल कैथल, सैनिक स्कूल सेगा और गुहला ब्लॉक में बीकेवी पब्लिक स्कूल सींह, न्यू अनमोल दीप पब्लिक स्कूल शादीपुर, शहीद उद्यम सिंह मिडल स्कूल भूंसला, प्रिंस पब्लिक स्कूल थेह नेवल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त सात प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों की लिस्ट एसपी के पास भेज दी गई है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed