{"_id":"6983a5bd6a54cb04d30467cb","slug":"selection-trials-for-chief-ministers-cup-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839395-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री कप के लिए चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री कप के लिए चयन ट्रायल आज
Thu, 05 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक गुरुग्राम और पलवल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल के सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए कैथल जिले की टीम का चयन ट्रायल 5 फरवरी को जिले के विभिन्न खेल परिसरों में आयोजित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत वॉलीबॉल का ट्रायल सुबह 9 बजे इंडोर-आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में होगा। कबड्डी के खिलाड़ी सुबह 10 बजे तथा बास्केटबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ी सुबह 11 बजे चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल में रिपोर्ट करें। खो-खो का चयन ट्रायल सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसौला में आयोजित किया जाएगा। फुटबॉल के ट्रायल राजकीय विद्यालय फतेहपुर में होंगे, जहां लड़कियों के लिए समय सुबह 10 बजे और लड़कों के लिए दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
जिला खेल अधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रायल के समय अपना आधार कार्ड और हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रायल के समय अपना आधार कार्ड और हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
विज्ञापन