फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of my five players for rollball competition

Kaithal News: रोलबॉल प्रतियोगिता के लिए म्हारे पांच खिलाड़ियों का चयन

Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Selection of my five players for rollball competition
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोलबॉल अंडर-11 आयु वर्ग प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनके चयन से पूरे जिले में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। इन पांच खिलाड़ियों में चार लड़के और एक लड़की है। ये चयनित खिलाड़ी हरियाणा टीम का हिस्सा बनकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शनिवार को सभी खिलाड़ी गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए।

हरियाणा रोलबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रणबीर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 19 से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। कैथल जिले से चयनित खिलाड़ियों में चार लड़के गुरवंश, कार्तिक, सप्राश और रवि हैं। इसके अलावा एक लडक़ी यावही चौधरी भी हरियाणा टीम का हिस्सा बनेगी। हरियाणा टीम में कुल 12 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं, जो राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


इस बार की प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों का खास योगदान रहेगा, क्योंकि हरियाणा टीम की लड़कों और लड़कियों दोनों टीमों की कप्तानी कैथल के खिलाड़ियों के हाथों में होगी। लड़कों की टीम की कप्तानी गुरवंश करेंगे जबकि लड़कियों की टीम का नेतृत्व यावही चौधरी करेंगी। यह न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। कोच रणबीर सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे। रणबीर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। कैथल के इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर खिलाड़ियों के परिवार, कोच और साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी जाहिर की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed