फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of 18 in Super-100

Kaithal News: सुपर-100 में 18 का चयन

Fri, 31 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Selection of 18 in Super-100
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना के तहत आयोजित लेवल-दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले से 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इस साल विद्यार्थियों को रेवाड़ी केंद्र पर नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र में कोचिंग दी जाएगी। हरियाणा में सुपर 100 में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से नया केंद्र कुरुक्षेत्र में बनाया गया है। अब से विद्यार्थियों को सुपर-100 की आवासीय कोचिंग यहीं पर दी जानी है।
विज्ञापन


जिले से लेवल-दो की परीक्षा 140 विद्यार्थियों ने दी थी। इसमें से 18 बच्चों को चयन हो गया है और 17 अभी भी प्रतीक्षा सूची में हैं। अब इन विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत सबसे पहले लेवल-एक की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेवल-एक के परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए सुपर-100 केंद्र में बुलाया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों को लेवल-दो की परीक्षा होती है। इस परीक्षा के बाद विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम घोषित होता है। जो बच्चे उत्तीर्ण हो जाते है, उन्हें दो साल तक कोचिंग दी जाती है। चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में रहने व खाने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से ही की जाएगी। सभी के लिए कोचिंग निशुल्क रहेगी। इन विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की तैयारी करवाई जाएगी।


जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व जमकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा कि सभी चयनित विद्यार्थियों को दो साल के लिए सुपर-100 कैंपस बारना कुरुक्षेत्र में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी व विद्यार्थी इससे अपना मनचाहा मुकाम हासिल कर पाएंगे। जिले से ऑफलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 कैंपस, बारना में अभिभावकों की अनुमति के साथ 5 जून को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा। केंद्र पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग के लिए विभागीय निर्देशानुसार अपने साथ अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर जाना होगा। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड व उसकी कॉपी, अभिभावकों के आधार कार्ड, विद्यार्थियों की पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं कक्षा की डीएमसी, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed