{"_id":"67410c3d7d800b38090b7bf4","slug":"secret-raids-were-conducted-on-complaints-but-nothing-was-found-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124210-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतों पर गुप्त रूप से दी दबिश, नहीं मिला कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतों पर गुप्त रूप से दी दबिश, नहीं मिला कुछ
विज्ञापन
01-पाई। नशे को लेकर गांव में पहुंची पुलिस जानकारी लेते।
पाई। पाई गांव में शुक्रवार को अचानक पुलिस ने दलबल के साथ नशे के चलते दबिश दी। यह दबिश एसपी राजेश कालिया के आदेश पर गांव चल रहे अवैध खुर्दों और नशे की मिल रही शिकायतों के आधार पर गुप्त रूप से दी। पाई में कई जगह अवैध खुर्दें के साथ-साथ स्मैक और नशे के टीके बिकने पर गांव वाले काफी परेशान थे। गांव के कई सार्वजनिक स्थानों पर स्मैक के खली पाऊच और खाली टीके भी लगातार मिल रहे थे।
गांव वाले इस बारे में कई बार एसपी व डीसी को अवगत करवा चुके थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब शुक्रवार सुबह के समय दल बल के साथ पुलिस ने पाई में कई जगह छापे मारे लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला। ग्रामीण एडवोकेट दिलबाग, मुर्ति, अंजु, सुरदरी, मिठ्ठन, अनिल पंच, रामनिवास और सतवीर ने बताया कि पाई में नशा काफी ज्यादा बढ़ गया है।
गांव के युवा नशे की दलदल में जा रहे हैं। सरेआम अवैध शराब के खुर्दें खुले है। इसके साथ-साथ गांव में नशे के टीके तथा स्मैक भी भारी संख्या में बिक रही है। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर खाली नशे के टीके, स्मैक के पाऊच पड़े रहते हैं। इससे गांव में अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके है। दबिश देने की सूचना तस्करों को पहले ही मिल जाती है, जिस कारण से ये भूमिगत हो जाते है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज का है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी कारण वंश एक आध पकड़ में आ जाता है तो उन्हें गांव से बाहर लेजाकर छोड़ दिया जाता है। उधर इस बारे में पुलिस के अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि कोई सूचना लीक नही होती। शिकायत पर ऐसी दबिश जारी रहेगी।