फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second priority list will be released in ITI today

आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी वरीयता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second priority list will be released in ITI today
कैथल। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के लिए जिले के 19 संस्थानों में दूसरी वरीयता सूची शुक्रवार 22 अक्तूबर को ऑनलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैथल जिले में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई हैं। सभी संस्थानों में अब तक दाखिले के लिए करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाई है। जिले में कुल 4944 सीट हैं जिनमें से अब तक मात्र 889 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। ऐसे में दूसरी सूची के लिए अब तक जिले की 19 आईटीआई में 4055 सीट रिक्त हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को संस्थान और उनमें ट्रेड अलॉट की गई हैं। अब अन्य आवेदकों को दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

प्रथम सूची के अनुसार करीब 50 प्रतिशत सीट अलॉटमेंट हो पाई थी, उनमें से भी आधी सीटों पर ही विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन आवेदकों ने पहली सूची में सीट अलॉटमेंट के बाद न तो दाखिला लिया और न ही अर्थदंड भरा तो ऐसे विद्यार्थी भी दूसरी सूची में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अर्थदंड भरने के बाद ही आगामी किसी भी सूची में हिस्सा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि दूसरी सूची 22 को जारी होगी। इससे संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार विद्यार्थी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर संस्थानों में दाखिला लें। दाखिले से संबंधित कार्य में देरी न करें।
ये हैं संस्थानों में खाली सीटें
राजकीय आईटीआई कैथल - 945
राजकीय आईटीआई महिला कैथल -217
राजकीय आईटीआई गुहणा-81
राजकीय आईटीआई गुहला एट चीका -137
राजकीय आईटीआई कलायत - 431
राजकीय आईटीआई पबनावा - 99
राजकीय आईटीआई पूंडरी - 332
राजकीय आईटीआई महिला पूंडरी -112
राजकीय आईटीआई राजौंद - 393
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed